अनुष्का ने विराट को फ्लाइंग किस दी
अनुष्का ने विराट को फ्लाइंग किस दी

अनुष्का ने विराट को फ्लाइंग किस दी, गिल ने सिक्स से मैच फिनिश किया

0 minutes, 0 seconds Read

IPL में रविवार को बेंगलुरु का प्लेऑफ यानी अंतिम चार में जाने का सपना टूट गया। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। ओपनर शुभमन गिल ने छक्का लगाकर गुजरात को जिताया। मैच में दो शतक बने। विराट ने 101 और गिल ने 104 रन बनाए।

मैच में कई मोमेंट्स ऐसे रहे, जिनकी चर्चा हो रही है। विराट का शतक होते ही अनुष्का शर्मा ने स्टैंड्स से फ्लाइंग किस दिया। वहीं, हार्दिक विराट से गले मिले। मैच के बाद राशिद खान ने विराट से ऑटोग्राफ लिया। कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार भी मैच देखने पहुंचे।मैच के ऐसे ही मोमेंट्स और उनका इम्पैक्ट आगे स्टोरी में हम जानेंगे…

कोहली का शतक, अनुष्का ने दी फ्लाइंग… फिर हार्दिक गले मिले

20वें ओवर में मोहित शर्मा की पहली बॉल पर सिंगल लेने के साथ ही विराट ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। शतक लगाते ही स्टैंड्स में बैठी उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने उन्हें फ्लाइंग किस दी। अनुष्का ने सेंचुरी के बाद अपने दोस्तों के साथ बहुत खुश नजर आईं।

विराट IPL में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल के 6 शतक को पीछे छोड़ दिया। विराट के अब 6 शतक हो गए। विराट के सेंचुरी पूरा करने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान और टीम इंडिया में विराट के साथी हार्दिक पंड्या ने आकर उनसे गले मिले।

इंपैक्ट: विराट के शतक की बदौलत रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिना कुछ किए ये लड़का हर साल कमाता है लाखों रुपए, काम जान जानकर आपको भी आएगा इंटरेस्ट अश्विन टीम इंडिया में आ तो गए लेकिन वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे सभी मैच? गणेश विसर्जन में पुलिसवाले ने किया गोविंदा जैसा डांस, दिल खुश कर देगा Video शाहरुख खान ने दी ‘ईद मिलाद उन नबी’ की मुबारकबाद, बोले- जिस किसी से भी मिलें… हाथ टूटा फिर भी वर्ल्ड कप स्क्वाड में मिली जगह, इस टीम ने ले लिया बड़ा रिस्क!