Monalisa Video: भोजपुरी की सबसे बोल्ड और हसीना अदाकारा मोनालिसा अक्सर अपने ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी लुक की तस्वीरें शेयर की थी, जिसपर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया था। वहीं मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया मीडिया पर पवन सिंह के साथ भी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। मोनालिसा ने बताया था कि सालों बाद दोनों एक साथ फिर काम कर रहे हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगा है।
मोनालिसा ने किया किलर डांस
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिस देख फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। सामने आए इस क्लिप में मनालिसा Saree Ke Fall Sa गाने पर किलर डांस कर रहे हैं। एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में लटके झटके दिखा रही हैं।
View this post on Instagram
मोनालिसा का ये किलर लुक देख फैंस के दिलों पर छुरियां चल गई हैं। भोजपुरिया क्वीन मोनालिसा के इस क्लिप पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि मोनालिसा की अदा पर लाखों लोग फिदा हैं।