भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पावर स्टार पवन सिंह ( Actor Pawan Singh) का गुरुवार को एक गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ। ये गाना तू हमार देखऽ (Tu Hamaar Dekha) टाइटल के साथ यूट्यूब पर अपोलड किया गया है। इस गाने को फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है। यह गाने आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। इस गाने में पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ सौम्या पांडे ने काम किया है। दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है। पवन सिंह के साथ सौम्या पांडे कीऑनस्क्रीन जोड़ी ने कमाल की एक्टिंग की है। गाने के लिरिक्स सत्यवीर सिंह ने लिखे हैं। म्यूजिक रौशन रॉक ने दिया है।