भोजपुरी ऐक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल में शेयर किया उनका एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। अपनी शेयर की गई इस तस्वीर में मोनालिसा स्वीमिंंग पूल के किनारें मोनोकिनी में चिल नजर आ रही हैं।
ऐक्ट्रेस इस तस्वीर में काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। उनका यह फोटो उनके फॉलोअर्स के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस फोटो पर कॉमेंट कर मोनालिसा के इस तस्वीर की खूब तरीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की एक शानदरा ऐक्ट्रेस हैं। उनके गाने और फिल्में फॉलोअर्स के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में काफी समय तक राज किया है।
हालांकि वह अब भोजपुरी सिनेमा से दूर हैं लेकिन वह अब भी भोजपुरी दर्शकों के दिलों में छाई रहती हैं। उनके फिल्मों में वापस आने का इंतजार भोजपुरी दर्शकों को हमेशा रहता है।