भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री किसी न किसी कारण सोशल मीडिया पर हर वक्त छाई रहती हैं। हाल ही में मोना कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं, फिर भी वह अपने फैंस को एंटरटेन करने में पीछे नही रहीं। अब जब उनकी तबीयत ठीक है तब वापस में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगा है। वीडियो में वो जान्हवी कपूर के गाने ‘नदियों पार’ (Jhanvi kapoor starrer song nadiyon paar) पर धमाकेदार डांस करती दिखाई दे रहीं हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
जाह्रवी कपूर के गाने पर किया डांस
अपनी एक्टिंग के साथ-साथ मोनालिसा अपने बेहतरीन डांस और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मोना अकसर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपने फैंस के लिए नई-नई वीडियो और फोटोज को शेयर करती रहती हैं, इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जाता है। हाल ही में मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जाह्नवी कपूर के गाने ‘नदियों पार सजन के जाना’ गाने पर अपनी एक दोस्त के साथ अपने हॉट मूव्स दिखाते नजर आ रही हैं। मोनालिसा का डांस देखकर फैंस उनके और भी ज्यादा दीवाने होते जा रहें हैं। अबतक इस वीडियो को 52 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
View this post on Instagram
मोनालिसा हो गई थीं कोरोना पॉजिटिव
इन दिनों मोनालिसा टीवी सीरियल नमक इश्क का में काम करती दिखाई दे रही हैें। शो में वो इरावती की भूमिका निभा रही हैं। कुछ समय पहले वो कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं, जिसके बाद उनके सीरियल की शूटिंग रोक दी गई थी। हालांकि रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्होंने काम पर वापसी कर ली है। कोरोना नेगेटिव होने के बाद मोनालिसा अपने काफी दोस्तों भी से मिली हैं। दोस्तों के साथ मोनालिसा ने बोल्ड अंदाज में वीडियोज और तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोगों को मोनालिसा का ये बोल्ड अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। इसी के साथ मोनालिसा ने बीते एक दो दिनों में सोशल मीडिया पर और भी कई दिलचस्प तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट की हैं।