भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की बढ़ती फैन फॉलोइंग ही कारण है कि आए दिन उनका कोई न कोई भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता नजर आ जाता है। हाल ही में जो उनका भोजपुरी गाना वायरल हो रहा है, उसमें भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग भी शामिल है।
इस धमाकेदार भोजपुरी गाने में पवन सिंह और मोनालिसा का जबरदस्त डांस और रोमांस देखने को मिल रहा है। वीडियो में मोनालिसा-पवन सिंह की कैमिस्ट्री कमाल कर रही है। वहीं इन दोनों का ये बोल्ड भोजपुरी गाना यू-ट्यूब पर खूब व्यूज भी बटोर रहा है।
ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘जिद्दी आशिक’ का है। यूं तो इस फिल्म से सभी गाने खूब पसंद किए गए हैं लेकिन इसका गाना ‘उतार के दुपट्टा’ लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है। यही कारण है कि अब तक इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
इससे पहले भी मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी वाले गाने खूब पसंद किए गए हैं। पवन सिंह सुपरस्टार हैं तो मोनालिसा भी बोल्डनेस की क्वीन हैं।