• Wed. Mar 29th, 2023

    बहन की थी Love Marriage, शादी की तस्वीर वायरल होने के बाद भाई ने जीजा को मार डाला

    May 5, 2020

    कोरोना की वजह इंदौर में सख्त लॉकडाउन लागू है। उसके बावजूद एक सख्स की हत्या के बाद शहर में सनसनी फैल गई। दरअसल, इंदौर में बहन की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर देख एक भाई आगबबूला हो गया। अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा की चाकू से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

    दरअसल, मृतक ने पिछले दिनों आरोपी की बहन से लव मैरिज किया था। इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी। इंदौर शहर के परदेशीपुरा स्थित सर्वहारा में शादी के बाद मृतक और उसकी पत्नी अपने-अपने घर में रह रहे थे। जनवरी में मृतक लखन परेता ने आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। मगर दोनों ने अपने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी थी

    सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

    दोनों शादी गुपचुप तरीके से की थी। मृतक लखन के पिता ने बताया कि 5-6 दिन पहले शादी की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तस्वीर वायरल होने के बाद शादी के बारे में लड़की के घरवालों को जानकारी मिली। उसके बाद लड़की का भाई मनीष आगबबूला हो गया। लड़की का भाई अब बहन के पति की हत्या की प्लानिंग करने लगा।

    साथियों के साथ मिलकर की हत्या

    लखन परेता एसी मैकनिक है। वह सोमवार दोपहर घर से एसी सुधारने के लिए निकला था। कुछ ही दूरी पर उसे इलाके में रहने वाले मनीष, दुर्गेश, रजत और आकाश ने घेर लिया। आरोपियों ने चाकू ने लखन पर ताबड़तोड़ चाकू से 5-6 वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद परिजन एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    शादी के खिलाफ था मनीष

    मनीष अपनी बहन से लखन की शादी के खिलाफ था। तस्वीर देखने के बाद वह आपा खो दिया। परदेशीपुरा टीआई राहुल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह लखन को पसंद नहीं करता था। इसी वजह से उसने हत्या की। मनीष और दुर्गेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2 अन्य लोगों की तलाश जारी है।