• Wed. Mar 29th, 2023

    सैनिटाइजर से तैयार करता था शराब, फॉर्म्युला जान पुलिस का चकरा गया माथा

    May 3, 2020

    मध्य प्रदेश पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पानी में सैनिटाइजर मिलाकर शराब तैयार कर रहा था। साथ ही वह रायसेन जिले में इसे अवैध रूप से बेच रहा था। 32 वर्षीय आरोपी की पहचान इंदल सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो बांकोरी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने उसे बोरिया जागीर से गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपी के पास 4 लीटर देसी शराब और 1 लीटर सैनिटाइजर बरामद किया है, जिसमें 72 फीसदी अल्कोहल है। सुल्तानगंज पुलिस इंचार्ज माया सिंह ने बताया कि पैट्रोलिंग के दौरान हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध शराब लेकर जा रहा है। उसके बाद हम लोगों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह देसी शराब में सैनिटाइजर मिलाया था।

    ऐसे करता था तैयार

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 1 लीटर शराब बनाने के लिए उसमें 5 हिस्सा पानी और 1 हिस्सा सैनिटाइजर मिलाता है। उसके बाद उसे बाजार में बेचता है। सैनिटाइजर से तैयार 175 ML शराब की बोतल वह 200 रुपये में बेचता था। पुलिस के अनुसार वह आदतन शराब तस्कर है, अवैध शराब की वजह से वह पूर्व में भी गिरफ्तार हुआ था।

    गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें बंद है। सरकार ने ज्यातादर शराब की फैक्ट्रियों को 3 महीने के लिए सैनिटाइजर निर्माण की अनुमति दी है। कोविड-19 के इंफेक्शन से बचाव के लिए तैयार हो रहे सैनिटाइजर में 60 फीसदी अल्कोहल का यूज हो रहा है। 200 ML सैनिटाइजर पूरे प्रदेश में 90 रुपये में बिक रहा है।