Ujjain: यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हो गया है। गिरफ्तारी के बाद भी उसका अकड़ कम नहीं हुआ है। वह उज्जैन पहुंच कर शान से फोटोग्राफी करवा रहा था। उज्जैन पुलिस ने जब उसे गाड़ी में बैठा रही थी, तब उसने फिर से ताव दिखाया। उसने पुलिस को धमकी भरे लहजे में कहा कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला।
#WATCH Madhya Pradesh: After arrest in Ujjain, Vikas Dubey confesses, "Main Vikas Dubey hoon, Kanpur wala." #KanpurEncounter pic.twitter.com/bIPaqy2r9d
— ANI (@ANI) July 9, 2020
उस वीडियो में साफ दिख रहा है कि विकास की अकड़ कम नहीं हुई है। वह उज्जैन पुलिस के सामने भी धौंस जमा रहा है। गर्दन पकड़ जब उज्जैन पुलिस उसे गाड़ी के अंदर ले जा रही थी, तब वह कहता है कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला। तभी पीछे मौजूद एक पुलिस अधिकारी उसे जोरदार थप्पड़ मारता है और कहता है कि चुप रह, आवाज मत निकाल। उसके बाद वह गाड़ी के अंदर पहुंचा।
दो और साथी हुए हैं गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि विकास दुबे के साथ 2 और लोग गिरफ्तार हुए हैं। जिनकी पहचान अभी उजागर नहीं हुई है। विकास दुबे और उसके साथियों से उज्जैन पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल है कि आखिर अलर्ट के बाद वह उज्जैन कैसे पहुंच गया।
सड़क मार्ग से पहुंचा है उज्जैन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे सड़क मार्ग के जरिए ही उज्जैन पहुंचा है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर किसने इसकी मदद उज्जैन तक पहुंचने में की है। क्योंकि वह उज्जैन पहुंचने के बाद भी बेफिक्र था। मंदिर के बाहर खड़ा होकर वह शान से तस्वीर खींचवा रहा है।