ज्योतिष शास्त्र में दिए कुछ नियमों या कुछ उपायों को करके आप अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए आपको सुबह में नहाने के बाद इन तीन उपायों को करना होगा…
उपाय : 01
किसी को खाना खिलाना हर रूप में सबसे बड़ा दान माना जाता है। कोशिश करें कि आप रोजाना किसी जरूरतमंद को खाना जरूर खिलाएं। अगर ये संभव न हो तो आप अपनी घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना रख दें। साथ ही पक्षियों के लिए पानी खना बिल्कुल ना भूलें।
उपाय : 02
हिन्दू शास्त्रों में तुलसी को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है। आप भी नहाने के बाद तुलसी की विधि-विधान से पूजा जरूर करें। तुलसी को जल चढ़ाएं साथ ही घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य दूर हो जाएगा।
उपाय : 03
वेदों में सभी देवी-देवताओं की ताकत को बताया गया है लेकिन भगवान हनुमान की पूजा से आपकी किस्मत चमक सकती है। रोज सुबह नहाने के बाद हनुमान के नाम का जप जरूर करें। ऐसा करने से काम में सफलता जरूर मिलेगी।