• Sun. Mar 26th, 2023

    FIR दर्ज होने के बाद बाद पहली सामने आई रिया, हाथ जोड़ कर कहा- ‘सत्यमेव जयते’

    Jul 31, 2020

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने पटना में FIR दर्ज कराई है। FIR दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच पटना पुलिस अपने स्तर पर कर रही है। वहीं रिया से पूछताछ के लिए पटना पुलिस मुंबई भी पहुंच गई है, लेकिन वो नहीं मिली। इधर रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो जारी कहा है ‘सत्यमेव जयते’।

    दरअसल, पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती पहली बार सामने आई। रिया ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि मुझे कोर्ट और ज्यूडिसरी पर पूरा विश्वास है। उन्होंने वीडियो में दावा किया कि जो भी चीजें मीडिया में दिखाई जा रही है और बताई जा रही है, वो गलत है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अपने वकील से सलाह ले रही हूं। लास्ट में उन्होंने हाथ जोड़कर कहा ‘सत्यमेव जयते’।

    सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं रिया

    गौरतलब है कि पटना में FIR दर्ज होने के बाद रिया सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं। वहां पर उन्होंने बताया है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने उन्हें झूठा केस में फंसाया है। यहीं नहीं, रिया का कहना है कि पटना में जो FIR दर्ज की गई है, उसे मुंबई ट्रांसफर किया जाए। रिया का कहना है कि इस केस की जांच पहले से ही मुंबई में चल रही है।

    FIR में क्या है

    पटना के राजीव नगर थाने में सुशांत के पिता ने FIR कराई है। 7 पेज की इस FIR में केके सिंह ने रिया और उनके परिवारवालों के खिलाफ सुशांक को उनके परिवार से दूर करने का आरोप लगाया है। इसके अलावे सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकालने की बात भी कही गई है।

    FIR दर्ज होने के बाद गायब हो गईं रिया

    गौरतलब है कि सुशांत के पिता द्वारा पटना के राजीव नगर थाने में FIR दर्ज करवाने के बाद रिया चक्रवर्ती गायब है गईं हैं। पहली बार उन्होंने वीडियो जारी कर सफाई दी हैं। यही नहीं, अपने वकील के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो सभी बेबुनियाद है।