Indore: कोरोना महामारी की वजह से पर्व-त्यौहार में कारोबार का तरीका भी बदल गया है। बाजार खुलने के बावजूद लोगों घरों से नहीं निकल रहे हैं। इंदौर में बकरीद के मौके पर बकरों की बिक्री अब ऑनलाइन होने लगी है। बकरा बेचने वाले लोग ग्राहकों से व्हाट्सएप के जरिए डील करते हैं।
कोविड-19 की वजह से इंदौर में इस बार बकरा ईद के लिए स्थानीय बाजार में बकरी मंडी नहीं लगी है। इसलिए व्यापारियों ने बकरा को बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का रुख किया है। अब ग्राहकों से व्यापारी व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डील कर रहे हैं।
इस बार बाजार नहीं
व्यापारी आरिफ खान ने कहा कि बकरा के ऑनलाइन कारोबार से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बकरी बाजारों की अनुपस्थिति में पहली बार बकरियों को ऑनलाइन बेचने का तरीका अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि कई ऑनलाइन समूह बनाए गए हैं। जहां ग्राहकों के लिए बकरे की तस्वीर, वीडियो और कीमतों को शेयर किया जाता है। समूह का सदस्य जो बकरी पसंद करता है, वह व्यापारी से संपर्क करता है। बकरे की जांच के बाद, उसका सौदा तय होता है।
कीमतों में आई गिरावट
बकरे व्यापारी आरिफ खान ने कहा कि कोरोना की वजह से इस बार कीमतों में 20 से 30 फीसदी की गिरावट आई है। बकरे की कीमत इस बार 8 से 15 हजार रुपये के बीच है। खान ने कहा कि बकरे की साइज पर भी उसका का भाव निर्भर करता है।
इंटरनेट पर उपलब्ध है लिंक
व्यापारी ने कहा कि सभी ग्रुप के लिंक इंटरनेट पर उपलब्ध करवाए गए हैं। ताकि ग्राहक खरीदने के लिए व्यापारियों से संपर्क कर सकें। लॉकडाउन की वजह से लोगों के सामने आर्थिक संकट भी है, इस कारण बकरियों की मांग ज्यादा नहीं है। हालांकि ईद 1 अगस्त को मनाई जाने की संभावना है, जिसके कारण ऑनलाइन कारोबार बढ़ सकता है। व्यापारियों को बकरी मंडी अभी खुलने की उम्मीद है।
बकरियों की विशेष देखभाल
व्यापारी ने कहा कि कोविड-19 और मौसमी बीमारियों की वजह से बकरियों की विशेष देखभाल की जा रही है। बिना मास्क पहने बकरियों के पास लोगों को जाने की अनुमति नहीं है।