लॉकडाउन के दौरान अजीबोगरीब तरीके से शादी भी हो रही है। अभी तक आपने दूल्हा-दुल्हन मास्क पहनकर और कम मेहमानों के बीच शादी करते देखा होगा। लेकिन मध्य प्रदेश में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दूल्हा-दुल्हन ने लकड़ी का सहारा लिया और लकड़ी के सहारे ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। सोशल मीडिया पर अब शादी का वीडियो वायरल है।
दरअसल, ये शादी मध्यप्रदेश के धार जिले में हुई है। यहां के जगदीश मंडलोई की बेटी भारती मंडलोई की सगाई अमझेरा निवासी डॉ करण सिंह निगम के पुत्र डॉ राजेश निगम के साथ हुई थी। उनकी शादी की तारीख 30 अप्रैल तय हुई थी। शादी के कार्ड भी बांट दिए गए थे। लेकिन लॉकडाउन बढ़ने के कारण कारण शादी 30 अप्रैल को नहीं हो पाई थी।
#WATCH धार, मध्य प्रदेश: लॉकडाउन के बीच धार जिले में एक अद्भुत शादी देखने को मिली जिसमें रिश्तेदारों की मौजुदगी में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को लकड़ी की मदद से माला पहनाई। (30.04.2020) pic.twitter.com/XD6eLXqOWW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2020
तय तारीख के दिन दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले और दोनों तरफ के मुखिया ने आपस में बात कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर में शादी करवाने का फैसला लिया। शादी में ज्यादा भीड़-भाड़ न रहे, इस बात का ध्यान रखते हुए इस शादी को गांव से दूर एक हनुमान मंदिर में कुछ लोगों की उपस्थिति के बीच करवाया गया।