पश्चिम बंगाल और ओडिशा में यास तूफान का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में आज यास तूफान की तबाही देखने को मिल सकती है। चक्रवाती तूफान ‘यास’ बुधवार दोपहर तक ओडिशा के भद्रक जिले के धमरा बंदरगाह के पास दस्तक दे सकता है। फिलहाल, लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
#WATCH | West Bengal: Turbulent sea and strong winds witnessed in Digha of Purba Medinipur district.
At 9.30 am #CycloneYaas is about 30 km south-southeast of Balasore (Odisha). Current intensity of the storm is 130-140 kmph, as per IMD. pic.twitter.com/HLSmtsA1c2
— ANI (@ANI) May 26, 2021
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में यास तूफान की वजह से कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल, अगले कुछ घंटे काफी अहम होने वाले हैं। मंगलवार की शाम को यास भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।
#WATCH | Odisha: Water from the sea floods the residential areas in Dhamra of Bhadrak district.
The landfall process of #CycloneYaas is continuing. It will take around 3 hours to complete. It is 30 km south-southeast of Balasore at 9:30 am, as per IMD’s update. pic.twitter.com/j6JMo2f3sa
— ANI (@ANI) May 26, 2021
इसके चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम वाले क्षेत्रों से 12 लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। यास तूफान की वजह से बंगाल, ओडिशा और बिहार समेत झारखंड के मौसम पर भी असर पड़ा है। ओडिशा और बंगाल में कई जगहों पर लगतार बारिश हो रही है।
#WATCH | West Bengal: Water from the sea enters residential areas along New Digha Sea Beach in East Midnapore.
Very Severe Cyclonic Storm Yaas centred about 50 km South-Southeast of Balasore (Odisha). Landfall process has commenced around 9 am, says IMD. #CycloneYaas pic.twitter.com/8m667Py8Ec
— ANI (@ANI) May 26, 2021
ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जीना ने बताया कि चक्रवाती तूफान यास के लैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई और यह करीब तीन-चार घंटे तक जारी रहेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि तूफान दोपहर एक बजे तक मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ जाएगा। यह धामरा और बालासोर के बीच लैंडफॉल बना रहा है।
Rain and gusty winds hit Odisha’s Bhadrak district; visuals from Dhamara coastal area #CycloneYaas pic.twitter.com/A63Sn3iCvZ
— ANI (@ANI) May 26, 2021
उन्होंने आगे कहा कि चक्रवाती तूफान ‘यास’ बालासोर (ओडिशा) से लगभग 50 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित है और यह कुछ समय तक बालासोर की ओर रजारी रहेगा। दोपहर के बाद यह मयूरभांज जिले में प्रवेश करेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से बह सकती है।
#WATCH Odisha | Chandipur, Balasore witnesses heavy rainfall & strong winds.#CycloneYaas over northwest Bay of Bengal, about 40 km east of Dhamra (Odisha), 90 km south-southwest of Digha (West Bengal) & 90 km south-southeast of Balasore (Odisha), as per IMD update at 6:45 am. pic.twitter.com/vlYUFSZjUA
— ANI (@ANI) May 26, 2021