• Tue. Mar 28th, 2023

    #MSDhoni : पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

    Aug 15, 2020

    New Delhi. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस बात का ऐलान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया है.

    पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने समर्थन और प्यार के लिए सभी को धन्यवाद कहा. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए जबकि 350 वनडे में 10,773 रन बनाए। 98 टी-20 मैचों में 1617 रन बनाए. यही नहीं धोनी भारत के लिए सभी ICC टूर्नामेंट जीतने वाले इकलौते कप्तान है.

    हेलीकॉप्टर शॉट बनाई अलग पहचान

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट जगत में हेलीकॉप्टर शॉट से अपनी अलग पहचान बनाई. महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास ले लिया है.