Bhopal: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इन दिनों एक शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। हर कोई इस शादी के बारे में ही बात कर रहा है। इससे पहले भी यहां कई शादियां हुई है, इसके बावजूद हर जुबान पर इसी शादी के बारे में ही सुना जा रहा है।
दरअसल, सीधी के गायत्री मंदिर जो शादी हुई है, शायद इससे पहले इस तरह की शादी नहीं हुई होगी। जानकारी के अनुसार, यहां पर मुस्लिम महिला ने सबसे पहले अपना धर्म बदला। वह हिंदू धर्म अपनाकर वह रवीना खान से रूबी शर्मा बनी, फिर हिंदू युवक से शादी कर ली।
शादीशुदा रवीना खान उर्फ रुबी शर्मा
जानकारी के अनुसार, रवीना खान ऊर्फ रूबी शर्मा का कई साल पहले रीवा जिले के आमिरती गांव में विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता था, हर दिन मारपीट करता था, इससे तंग आकर उसने हिंदू धर्म अपना कर सीधी के रहने वाले सूर्य प्रकाश शर्मा से प्रेम विवाह रचा लिया।
दोनों एक दूसरे को करते थे प्यार
जानकारी के अनुसार, दोनों एक-दूसरे से काफी समय से प्यार करते थे, लेकिन अलग-अलग धर्म का होने के कारण शादी नहीं कर पा रहे थे। इस बीच महिला ने शिवसेना नेताओं से संपर्क किया और उन्हें अपनी समस्या बताई। इसके बाद शिवसेना के पदाधिकारियों की मदद से दोनों की गायत्री मंदिर में शादी संपन्न हुई।
सुरक्षा का आश्वासन
शिवसेना के स्थानीय पदाधिकारियों ने न केवल नए जोड़े की शादी में मदद कीए बल्कि सुरक्षा का आश्वासन भी दिया। वहीं, शादी के बाद रूबी ने बताया कि पहला पति उसकी पिटाई करता था। जह उसने विरोध करने की कोशिश की तो मायके वाले भी उसका साथ देने को तैयार नहीं हुए। रूबी ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से दूसरी शादी की है।