• Wed. Mar 29th, 2023

    आसमान से गिरा रहस्यमयी धातु, वजन 2 किलो 788 ग्राम, सब कोई हैरान, देखें Photos

    Jun 20, 2020

    Jaipur: शुक्रवार को राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर में तेज आवाज और धमाके के साथ एक रहस्यमयी धातु गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। करीब पौने तीन किलो के इस धातु को उलकापिंड बताया जा रहा है लेकिन अधिकारिकतौर पर इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वैज्ञानिकों की एक टीम जांच करेगी, इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि जमीन में धंसी मिली ये वस्तु क्या है।

    राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर में शुक्रवार सुबह करीब पौने तीन किलो का एक विशेष धातु गिरा। जिसे उल्कापिंड भी बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने धातु को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवाया है।

    वैज्ञानिकों की टीम करेगी जांच

    सांचौर थानाधिकारी अरविंद पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे टेलिफोन से आसमान से धमाके के साथ कुछ गिरने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद जोधपुर विश्व विद्यालय की एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंचेगी।

    जमीन में धंसा हुआ था धातु

    पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी मिली की गायत्री कॉलेज के पास आसमान से गर्जना के वस्तु गिरी है। टीम मौके पर पहुंची तो वस्तु जमीन में धंसी हुई मिली।

    मौके पर पुलिस

    इस धातु का बाह्य रूप से गहनता पूर्वक निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम किए और उक्त वस्तु को सावधानीपूर्वक जमीन से निकाला गया। यह वस्तु गर्म अवस्था में थी जिसको मिट्टी में सुरक्षित रखी गई। ठंडी होने पर एक कांच के जार में सुरक्षित रखा गया हैं। इस वस्तु का वजन 2 किलो 788 ग्राम हैं।