Bihar: 11 भूमिहार और 8 ब्राह्मण, क्या बिहार कांग्रेस कर रही अपनी जड़ों की ओर लौटने की तैयारी?

0 minutes, 13 seconds Read

Bihar Congress News: बिहार कांग्रेस ने नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने 39 जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन सुधारने की जिम्मेदारी इन्हीं पर होगी। वहीं, अगर जातिगत तौर पर देखा जाए तो कांग्रेस ने भूमिहारों और ब्राह्मण चेहरों को तरजीह दी है। इसके अलावे राजपूत और मुस्लिमों पर भी दांव लगाया है। कांग्रेस ने पार्टी ने 39 में से सिर्फ दो महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया है।

39 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने 39 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। पटना महानगर से शशि रंजन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पटना ग्रामीण 1 से सुमीत कुमार सनी और पटना ग्रामीण 2 से रघुनंदन पासवान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भागलपुर से परवेज जमाल, मुजफ्फरपुर से अरविंद मुकुल, दरभंगा से सीताराम चौधरी, गया से गगन कुमार मिश्रा। वहीं, बक्सर के नए कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पाण्डेय बनाए गए हैं। देखें लिस्ट…

  1. पटना महानगर – शशि रंजन
  2. पटना ग्रामीण 1 – सुमीत कुमार सनी
  3. पटना ग्रामीण 2 – रघुनंदन पासवान
  4. पश्चिमी चंपारण – भरत भूषण दुबे
  5. पूर्वी चंपारण – शशि भूषण राय
  6. मुजफ्फरपुर – अरविंद मुकुल
  7. सीतामढ़ी – कमलेश कुमार सिंह
  8. गोपालगंज – ओमप्रकाश गर्ग
  9. मधुबनी – मनोज मिश्रा
  10. दरभंगा – सीताराम चौधरी
  11. समस्तीपुर – अबु तमीम
  12. सहरसा – मुकेश झा
  13. सुपौल – विमल यादव
  14. मधेपुरा – सतेंद्र कुमार यादव
  15. अररिया – जाकिर हुसैन
  16. पूर्णिया – नीरज सिंह
  17. किशनगंज – इमाम अली
  18. कटिहार – सुनील यादव
  19. भागलपुर – परवेज जमाल
  20. बांका – कंचना सिंह
  21. मुंगेर – अजय सिंह
  22. लखीसराय – अमरीश कुमार अनीस
  23. शेखपुरा – सर्यजीत सिंह
  24. जमुई – राजेंद्र सिंह
  25. बेगूसराय – अभय कुमार सरजंत
  26. नालंदा – लवि ज्योति
  27. भोजपुर – अशोक राम
  28. बक्सर – मनोज कुमार पांडेय
  29. रोहतास – कन्हैया सिंह
  30. कैमूर – सुनील कुशवाहा
  31. गया – गगन कुमार मिश्रा
  32. जहानाबाद – गोपाल शर्मा
  33. अरवल- धनंजय शर्मा
  34. औरंगाबाद – राकेश कुमार सिंह
  35. नवादा – सतीश कुमार
  36. सारण – अजय कुमार सिंह
  37. वैशाली – मनोज शुक्ला
  38. सिवान – बिदु भूषण पांडेय
  39. शिवहर – नूरी बेगम

भूमिहार-ब्राह्मणों पर लगाया दांव

लिस्ट से साफ है कि कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में भूमिहारों और ब्राह्मणों को तरहीजह दी है। सबसे अधिक 11 जिलों में भमिहार और 8 जिलों में ब्राह्मण को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि राजपूत-6, मुस्लिम-5 जिलाध्यक्ष बने हैं। इसके अलावे 4 यादव, 3 दलित, कायस्थ और कुशवाहा समाज से एक-एक को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

About Author

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

49 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने दिखाईं ऐसी अदा कि देखते रह गए लोग ‘काजोल’ संग तेज प्रताप यादव, इस ‘हरकत’ के कारण चर्चा में लालू के लाल उर्फी ने पहनी मार्बल से बनी बिकिनी, दिखाया टशन तो यूजर्स बोले- अब बस भी करो नम्रता मल्ला ने फिर दिखाया बोल्ड अवतार बेहद हॉट हैं The Kerala Story की विलेन आसिफा, देखिए सोनिया बलानी की तस्वीरें