Bhopal: गलवान घाटी में शहीद रीवा के लाल दीपक सिंह का राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया है। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए रीवा सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। शिवराज सिंह चौहान ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की।
दुश्मनों को मारकर वीर दीपक सिंह जी बलिदान हुए, ऐसे सपूतों के रहते हुए भारत माता की ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है।
हमें ऐसे अमर शहीद पर गर्व है। मैं उस मां और पिता को प्रणाम करता हूं, जिन्होंने उन्हें जन्म दिया। pic.twitter.com/hwQ7fX38qz
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 19, 2020
साथ ही उन्होंने शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि सौंपी। शिवराज सिंह चौहान ने शहीद दीपक सिंह के अर्थी को कंधा दिया। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी वहां पहुंचे थे।
गलवान वैली में शहीद हुए रीवा के वीर सपूत दीपक सिंह के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आज रीवा का यह फरेंदा गांव धन्य हो गया। इस गांव में एक ऐसे सपूत दीपक सिंह जी ने जन्म लिया, जिन्होंने भारत माता की अखण्डता और सम्प्रभुता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया। pic.twitter.com/7jmEUlbG2F
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 19, 2020
शहीद को अंतिम विदाई देने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुश्मनों को मारकर वीर दीपक सिंह शहीद हुए हैं। ऐसे सपूतों को रहते भारत माता की ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है। हमें ऐसे शहीद पर गर्व है। मैं उस मां और पिता को प्रणाम करता हूं, जिन्होंने उन्हें जन्म दिया।
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से हमने फैसला किया है कि शहीद दीपक सिंह जी के परिजनों को एक करोड़ रुपये सम्मान निधि दी जायेगी। उनकी धर्मपत्नी को शासकीय सेवा में लिया जायेगा।
एक मार्ग का नामकरण उनके नाम पर होगा और गांव में उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी। pic.twitter.com/MMv6OtzfY9
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 19, 2020
आज रीवा का यह गांव धन्य हो गया है। इस गांव के सपूत ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्चय बलिदान दिया है। भारत चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा। भगवान परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।